
नवादा : युवक की हत्या कर फेंकी गई शव को पुलिस ने किया बरामद, पोस्टमार्टम में शव को भेज जांच में जुटी पुलिस
न्यूज इनपुट – सन्नी भगत/नवादा : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के केदुआ गाँव एक युवक की पीट पीट कर हत्या का मामला प्रकाश में आया है ।वहीं युवक की पीट पीट कर हत्या कर युवक के शव को गोदाम के नज़दीक फ़ेक दिया वहीं आस पास रहे ग्रामीणों ने इस घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी ।
वहीं घटना की सूचना पर पहुँची पुलिस ने युवक की शव को अपने क़ब्ज़े में लिया वहीं मृत युवक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के केदुआ गाँव निवासी सकलदेव कुमार के रूप में की गई है ।
मृतक के परिजनों ने बताया कि युवक कुछ दिन पहले ही परीक्षा देने के लिए घर आया था. कल देर रात वह गोदाम में सोने गया था. सुबह सुबह जानकारी मिली कि सकलदेव की किसी ने हत्या कर शव को गोदाम के निकट फेंक दिया है. परिजन पहुंचे तो देखा की वहाँ उसकी लाश पड़ी है।
थाना प्रभारी ने कहा है कि मामले की जांच की जा रही है.ओर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है ।




Recent Comments