
अनियंत्रित आल्टो कार व साईकल में टक्कर,घायल साईकिल सवार रेफर
कोपा(सारण) -: रविवार को छपरा-सिवान मुख्य मार्ग पर कोपा थाना क्षेत्र के कोपा बाजार पर एक सड़क दुर्घटना में साईकिल सवार घायल हो गया। बताया ज़ा रहा है कि कोपा – छपरा-सिवान मुख्य मार्ग पर कोपा थाना क्षेत्र के कोपा बाजार पर एक अनियंत्रित आल्टो कार व साइकल में टक्कर हो गयीं । जिसमें साइकल सवार व्यक्ती गंभीर रूप से घायल हो गया । घायल को बेहतर उपचार के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा गया । घायल कोपा गांव के हीं गिरीश पंडित बताएं ज़ा रहे हैं ।




Recent Comments