
स्वच्छता अभियान के प्रति जागरूकता के लिए मशरक में नुक्कड़ नाटक आयोजित
सबेरा जन उत्थान संस्थान द्वारा नाटक की हुई प्रस्तुति
मशरक (सारण )प्रखण्ड कार्यालय मशरक के सौजन्य से कवलपुरा पंचायत के सामुदायिक भवन मठिया, किशुनपुरा आदि गांवों में सबेरा जन उत्थान समाजिक संस्थान, पटना के कलाकारों द्वारा शौचा सबेरा जन उत्थान संस्थान द्वारा नूकड़ नाटक के जरिए गांवो मे स्वच्छता अभियान के प्रति जागरूक किया गया। लय निर्माण, शौचालय इस्तेमाल, स्वच्छता के महत्व पर नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया एवं खुले में शौच से होने वाले हानियों से अवगत कराया।कलाकारों में सुजीत कुमार, रजनी कान्त,नन्द किशोर, मनीष कुमार,अभय कुमार, जितेंद्र कुमार,पूजा कुमारी,माया कुमारी एवं राजेश कुमार थे उपस्थित कवलपुरा पंचायत के पूर्व मुखिया सह राजद प्रखंड अध्यक्ष भिखर राय, बुधन महतो,रंजन यादव और अन्य लोगों उपस्थित थे।




Recent Comments