नवादा : मातम में बदली शादी का जश्न गैस सिलेंडर फटने से दर्जनो लोग झुलसे, ५ की हालत गंभीर

रिपोर्ट – सन्नी भगत नवादा : सीतामढ़ी थाना क्षेत्र के बोखरा गांव में एक शादी का जश्न मातम में बदल गया जंहा गैस सिलिंडर फटने से एक ही परिवार के दर्जनो लोग बुरी तरह से झुलस गए है वहीं 5 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है । झुलसे लोगों में देव चौधरी, गोरेलाल चौधरी, मोना देवी, खुशबू देवी, घौली देवी, मुना देवी, सुनीता देवी, रामवति देवी, मोहन चौधरी, निर्मला देवी, रुबी देवी, खुशी कुमारी व पायल कुमारी शामिल हैं। वहीं शादी समारोह में भाग ले रहें लोगों द्वारा सभी घायलों को आनन फ़ानन में इलाज के लिए सीएससी हिसुआ में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

ग्रामीणों ने बताया कि मंगलवार को जिले के सीतामढ़ी थाना क्षेत्र के बोखरा गांव निवासी चंद्रदेव चौधरी की पुत्री मुनिया की शादी होने वाली थी।लोग तैयारियों में जुटे थे। शाम में खाना बनाने के दौरान चूल्हे में आग लगाते ही वह भभक उठा वहीं भभक उठा आग अपना विकराल रूप ले लिया देखते ही देखते पूरे घर में आग लग गई। वहीं घर में बैठे लोग भी आग की चपेट में आ गए वहीं आग बुझाने के क्रम में सिलेंडर से जोरदार आवाज भी हुई।गाँव में शादी समारोह में गैस सिलिंडर फटने की ख़बर आस पास के गाँव में आग की तरह फैल गई , इसके बाद घर में अफ़रा तफ़री ओर चीख-पुकार मच गई।