शराबी दूल्हा से मंडप में शादी से इनकार करने वाली रिंकी के साहसिक निर्णय की हो रही हैं सराहना,अब उच्च शिक्षा का खर्च उठाएंगे जदयू नेता शैलेंद्र प्रताप

साहसिक निर्णय के लिए शाबाशी देते जदयू के वरीय नेता शैलेन्द्र प्रताप
छपरा : जिले के इसुआपुर प्रखंड के डुमरी गांव की पिंकी सभी के जुबान पर हैं। इसलिए की पिछले दिन ही शराबी दूल्हा से शादी नहीं करने के अपने साहसिक निर्णय पर अड़ी रही और अंततः बराती को बैरंग उल्टे पांव लौटनी पड़ी थी। अब इसकी सभी जगह प्रशंसा हो रही हैं। वहीं इस ख़बर के बाद जद यू के वरीय नेता शैलेंद्र प्रताप ने उस दुल्हन के घर पहुंचे और बात कर कहा कि बिहार आज अगर विकास की गति में सबसे तेज है तो इसके पीछे यहां की जीवटता है। एक झटके में शराबी दूल्हे से शादी तोड़ने का फैसला कर लेना, महज इंटर पास बेटी के लिए कत्तई आसान नहीं रहा होगा। लेकिन सारण के डुमरी छपियां (इसुआपुर) की बेटी रिंकी ने यह कर दिखाया। समाज में रिंकी जैसी बहादुर बेटियां न सिर्फ अपने और अपने परिवार के लिए प्रेरणा है बल्कि पूरे समाज के लिए आदर्श हैं। रिंकी ने इंटर तक की पढ़ाई की है। इसके आगे रिंकी जहां भी पढ़ना चाहेगी, उसका खर्च मैं उठाऊंगा। ऐसे साहसी बेटियों के हौसले को बरकरार रखने में सभी सहयोग करेंगे। रिंकी की बहादुरी को सलाम, उसके जज्बे को सलाम। ऐसी बेटियां, बेटों से बढ़कर हैं और समाज में अपनी पहचान बनाने के साथ सबको लेकर आगे बढ़ने का हुनर जानती हैं।

मालूम हो कि शराबी दूल्हा को देख दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया । कुछ लोगों ने समझाने की कोशिश भी बेकार साबित हुई । वधू पक्ष के लोगों ने बारात को वापस कर दिया और दहेज की समान वापसी तक दूल्हा को रोक रखा था।




Recent Comments