
मांझी। शनिवार को जर्जर जय प्रभा सेतु की पीच उखाड़ने का काम जेसीबी की सहायता से शुरू तो कर दिया गया पर भारी वाहनों का आवागमन नही रोका जा सका है। भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगाने का प्रयास सम्बन्धित ठेकेदार तो कर रहे हैं लेकिन बेलगाम ट्रक संचालक उनके कमजोर प्रयास को धत्ता बता कर जबरन आ जा रहे हैं। रविवार को ठेकेदार द्वारा स्थानीय बलिया मोड़ के समीप बेरियर बनाने का प्रयास किया गया पर ट्रक संचालकों के दबाव के कारण बेरियर बनाने में वे सफल नही हो सके। उधर तीन पायों के बीच की आधी सड़क को उखाड़ने तथा मलवा हटाने का काम पूरा कर लिया गया है। फिलहाल ठेकेदार व भारी वाहन संचालकों में शह मात का खेल चल रहा है।




Recent Comments