
उचित मुल्य पर सामान बेचने का दिया निर्देश , काला बाजारी करने पर होगी कार्यवाई-:
डोरीगंज/छपरा-:
लॉकडाऊन के बाद लोगों को कोई दिक्कत न हो । लोगों को उचित मुल्य पर सामान मिले इसके लिए जिला प्रसासन पुरी तरह सतर्क है ।
जिलाधिकारी के निर्देश के बाद पदाधिकारी इस पर खास नजर रखें हुए है । इसी कड़ी मे सदर बी डी ओ रमन सिन्हा डोरीगंज थानाध्यक्ष ओमप्रकाश चौहान ने डोरीगंज बाजार स्थित सभी किराना दुकानों का निरीक्षण किया और दुकानदारों से उचित मुल्य पर ही सामान बेचने की हिदायत दी ।
सदर बी डी ओ रमन सिन्हा ने बताया की लॉक डाउन को लेकर लोगों को अपने घरों पर ही रहने को कहा जा रहा है साथ ही लोगों को उचित मुल्य पर ही सामान मिलती रहे इसके लिए खास नजर रखी जा रही है ।
जो भी किराना दुकानदार इन बातों का उलंघन करेगा या कालाबाजारी करेगा उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाएगी ।
इस अवसर पर मुख्य रुप से प्रखण्ड लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के प्रभारी राजीव कुमार एवं थाने के पुलिस बल मौजुद रहे।




Recent Comments