
मढ़ौरा. नगर क्षेत्र के पुरानी गोला में किराना ब्यवसाय से जुड़े थोक एव खुदरा विक्रेताओं द्वारा खाद्यान्न की कालाबाजारी कर ऊंचे दामों में बेचने की अंदेशा को लेकर मढ़ौरा एसडीओ बिनोद कुमार तिवारी ने चेताया और कहा कि कालाबाजारी की मंशा रखने वाले ब्यापारियों के खिलाफ अनुमंडल प्रशासन सख्त कार्रवाई करेगा।कार्रवाई की जद में आने वाले से एफआईआर के साथ जुर्माने भी वसूले जाएंगे।इसको लेकर वुधवार की पुरानी गोला में ब्यवसायियों के साथ एक बैठक की गई।जिसमें एसडीओ बिनोद कुमार तिवारी ने कहा कि इस महामारी से उत्पन स्थिति में आप लोग प्रशासन का सहयोग करें और प्रशासन का भी आपको सहयोग मिलेगा।किसी भी समान का कीमत बाजार भाव से ऊंचा करके बेचने का प्रयास किया गया तो प्रशासन उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करेगा।ब्यापारियों ने बैठक में बताया कि ट्रांसपोर्टिंग में दिक्कतें आ रही है तो एसडीओ ने इसके लिए एमओ विकास रंजन को निर्देशित किया और कहा कि ढुलाई के लिए भेजे जाने वाले मालवाहक वाहनों को भेजने से पहले लोकेशन के साथ सूचीबद्ध किया जाएगा और उसे गंतव्य तक पहुंचने के लिए मॉनिटरिंग की जाएगी।ताकि थोक विक्रेता को माल ढुलाई में किसी प्रकार की असुविधा न हो।मालूम हो कि सोमवार को लॉक डाउन शुरू होते ही पुरानी गोला गल्ला मंडी में मढ़ौरा बीडीओ मनोज कुमार अग्रवाल, सीओ ओम प्रकाश, एमओ विकाश रंजन ने ब्यापारियों के साथ बैठक में बिक्री मूल्यों का अवलोकन किया था और एक अधिकतम मूल्य का निर्धारण कर खाद्यान्न, दलहन, तेलहन, आलू प्याज आदि सामानों की बिक्री दर सूची बनाई गई थी।जिसकों सभी दुकानों पर चस्पा करने को कहा गया।ताकि जरूरतमंद खरीदार मूल्य को देख सके।लेकिन इधर तीन दिनों में ऐसा किसी थोक व्यापारीयो को दर तालिका टांगे नहीं देखा गया।वैसे सोशल साइट्स पर कालाबाजारी की शिकायतें दर्ज करायी जा रही है।वहीं एसडीओ ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने को कहा।इस मौके पर डीएसपी इंद्रजीत बैठा, सीओ ओमप्रकाश,ब्यवसायियों में सुमन सिंह,भानु प्रताप सिंह, ललन जायसवाल, मुरारी प्रसाद, विनोद कुमार, मनोज कुमार, मनोज सिंह,विवेक कुमार, पप्पू साह,लालू गुप्ता,सोसल वर्कर युवराज भास्कर समेत एक दर्जन से अधिक ब्यापारी शामिल थे।




Recent Comments