दरियापुर मेंं जले ट्रांसफार्मर के बदले 63 केबीए का नया ट्रांसफार्मर 36 घंटे मेंं दो जगह लगाये गये

परसा(सारण)-दरियापुर प्रखंड के बारवें पंचायत स्थित वार्ड 3 दलित बस्ती तथा वार्ड 6 में स्थापित दुर्गा मंदिर के समीप लगी 63 केबीए का ट्रांसफार्मर जलने के 36 घंटे में ट्रांसफार्मर बदल बिजली आपूर्ति बहाल कर दिया गया।


ट्रांसफमर जलने की सूचना किसान मोर्चा अध्यक्ष रामप्रवेश सिंह ने दूरभाष पर सांसद राजीव प्रताप रूडी से किया गया।शिकायत पर पहल करते हुए श्री रूडी ने प्रदेश कार्य समिति सदस्य राकेश कुमार सिंह को ग्रामीणों से संपर्क कर जल्द समस्या के समाधान का निर्देश दिया।और 36 घंटे के अंदर दोनो ट्रांसफॉर्मर बदल कर क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बहाल कर दिया गया ।

बिजली आपूर्ति के पूर्व ट्रांसफार्मर का उद्घाटन गाँव के ही वरिष्ठ मुंद्रिका राम जुगलकिशोर सिंह भाजपा मंडल अध्यक्ष रामानंद सिंह ने फीता काटकर किया।मालूम हो कि दोनों ट्रांसफॉर्मर 36 घंटे पहले जल गया था जिसके कारण दोनों वार्ड में बिजली सफ्लाई बाधित हो गया था। इस मौके पर दलित बस्ती के ग्रामीणों में श्री रूडी के प्रति अभार ब्यक्त किया।वही राकेश सिंह ने कहा कि क्षेत्र में बिलजी की समस्या से जनता अब नही जूझेगी।सांसद के प्रयास से समस्या का निपटारा जल्द कर दिया जायेगा।इस मौके पर जिला भाजपा मंत्री बलिराम तिवारी उपाध्यक्ष परसा नगर चंदन सिंह रणधीर कु सिंह गब्बर ठाकुर अमरेंद्र साह अनिल साह पप्पू राम अरुण सिंह योगेंद्र सिंह आदि उपस्थित थे।




Recent Comments