एनएच-531 पर पिकअप ने साईकिल सवार को रौंदा, मौत
ロ पिकअप बरामद चालक फरार
ロ एक हीं गाँव से निकलेगी दो दो अर्थियाँ। सकते में ग्रामीण
————————–
रसूलपुर /एकमा -वो कहते हैं कि बिधाता की बुरी नजर जब और जहाँ पड़ती है तो पुरी कायनात हिला कर रख देती है उक्त कहावत उस वक्त चरितार्थ होने लगी जब स्थानीय थाना क्षेत्र के असहनी गाँव में करंट लगने से महिला की मौत की खबर अभी ठंडी भी नहीं हुई थी कि कुछ हीं घंटे बाद सड़क दुर्घटना में एक और ग्रामीण की मौत की खबर ने पुरे गाँव को झकझोर दिया।एनएच 531 पर रसूलपुर थाना क्षेत्र के पांडेय छपरा गाँव स्थित पोखरे के समीप छपरा की ओर जा रही अनियंत्रित पिकअप ने साईकिल सवार को रौंद दिया जिससे ईलाज के क्रम में उसकी मौत हो गयी।मृतक रसूलपुर थाना क्षेत्र के असहनी गाँव निवासी 50 बर्षीय जगनारायण ओझा बताया जाता है




Recent Comments