दैनिक खोज खबर/मढ़ौरा: एएनएम स्कूल मढ़ौरा में नर्सेज डे के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें छात्राओं ने मॉडल प्रेजेंटेशन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अनुमंडल अस्पताल मढ़ौरा के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ वीरेश कुमार मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत फ्लोरेंस नाइटिंगेल के चित्र पर माला अर्पण और पुष्प चढ़ाकर किया गया। उसके उपरांत प्राचार्या शैलवी के नेतृत्व में सभी अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम की शुरुआत में छात्राओं ने स्वागत गान और नेतृ प्रस्तुत किया। उसके बाद प्राचार्य और नर्सिंग ट्यूटर ने मिलकर सभी मुख्य अतिथियों को पुष्प देकर सम्मानित किया। उसके उपरांत छात्राओं ने एक से एक रंगा रंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। नर्सेज डे के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में आए डॉ वीरेश कुमार ने सभी को नर्सेज डे की शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की तथा छात्राओं को मार्गदर्शन दिया कि अस्पताल में बेहतर व्यावहारिक प्रशिक्षण लेकर समाज हित के लिए बेहतर कार्य करने की कोशिश करें। संस्था की प्राचार्या शैलवी ने भी छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि नर्स अगर चाहे तो अपनी बातों से मरीज के दुख और दर्द को कम कर सकती है क्योंकि जहां दवाइयां काम नहीं करती है वहां आपके व्यवहार अच्छा होना और हिम्मत देने से मरीज की बीमारी में राहत मिलती है। छात्राओं को संबोधित करते हुए नर्सिंग ट्यूटर शकीलुर रहमान ने कहा कि नर्स अस्पतालों की बैक बोन होती है ट्यूटर दिव्या रानी ने भी छात्राओं को नर्सेज डे की बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी और छात्राओं को कहा कि आप सभी अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद फ्लोरेंस नाइटिंगेल की जीवन से प्रेरणा लेते हुए कार्य करें। ट्यूटर स्नेही प्रसाद ने भी छात्राओं को संबोधित किया और उन्होंने भी छात्राओं को नर्सेज डे की बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और कहा कि सभी नर्स को फ्लोरेंस नाइटेंगल जी के जीवनी से सीख लेनी चाहिए। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने मुख्य अतिथि और प्राचार्या और शिक्षकों से नर्सेज डे के अवसर पर केक भी कटवाया।उसके उपरांत मुख्य अतिथि ने सभी प्रथम और द्वितीय वर्ष के छात्राओं द्वारा बनाए गए मॉडल प्रेजेंटेशन को निरीक्षण किया और काफी सराहना की ।उसके उपरांत प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त की छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर उन्हें सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में अस्पताल के सभी डॉक्टर और स्टाफ मौजूद रहे साथ-साथ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड प्रिंट मीडिया के सभी साथी भी कार्यक्रम में शामिल रहे।