नरकटियागंज:- ​अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई नरकटियागंज द्वारा भावभीनी श्रधांजलि सभा का किया गया आयोजन    

✍”दैनिक खोज खबर ” विशेष संवाददाता नीरज ठाकुर बेतिया  (पं.च) बिहार 👉 अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई नरकटियागंज द्वारा भगत सिंह चौक, हाई स्कूल के पास आज छत्तीसगढ़ के सुकमा में 300 से ज्यादा नक्सलियों द्वारा हमले में शहीद सी0आर0पी0एफ  के 25 जवान के लिये एक भावभीनी श्रधांजलि सभा का आयोजन किया गया। शहीदों के लिये मोमबत्ती जलाकर एवम दो मिनट के लिये मौन रखा गया और उनके आत्मा के शान्ति के लिये प्राथना किया गया। साथ ही कार्यकर्ताओ ने एक स्वर में इस कायरतापूर्ण हमले की तीखी भर्त्सना की गयी।कार्क्रम का संचालन करते हुए नगर मंत्री रौशन कुमार ने कहा कि साल के सबसे बड़े नक्सलि हमले में शहीद  हुए सी0आर0पी0एफ0 जवानों की शहादत बेकार नही जानी चाहिय और दोषियों को जल्द से जल्द फांसी देनी चाहिये ताकि ऐसी हमला दुबारा न हो साथ ही उन्होंने कहा कि गृह मंत्री राजनाथ सिंह इस देश के सबसे कमजोर गृह मंत्री साबित हो रहे है अब समय आ गया है कि जवानों की सुरक्षे से कोई समझौता नही होनी चाहिये नही तो बिद्यार्थी परिषद जवानों के सम्मान के लिये कोई भी कदम उठाने से पीछे नही हटेगी। नगर कार्यकारणी परिषद सदस्य साहिल वर्मा ने कहा की सरकार ये सुनिश्चित करे की देश में ऐसी दर्दनाक घटना दोबारा न हो नही तो इसका अंजाम बुरा होगा।दीपक कुमार जायसवाल ने कहा की अगर नक्सलियों में हिम्मत है तो वे कायरतापूर्वक पीछे से वार न कर के सामने से करे तब उनकी औकात का पता हमारे देश के जवान बतला देगे ।श्रधांजलि सभा में  शिवांशु तिवारी,   राजू कुमार,गुड्डू कुमार,निर्भय कुमार, गोलू कुमार, शिवम मिश्रा,कन्हैया कुमार, गौतम कुमार,विशाल कुमार, आकाश कुमार,सागर राज,समी कुमार समेत दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे॥