मोतिहारी:तिवारी बाबा क्रिकेट क्लब टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रतनवा और नयागांव की टीम के बीच हुआ सम्पन्न 

[अतुल कश्यप दैनिक खोज ख़बर मोतिहारी पूर्वी चम्पारण] मोतिहारी फेनहारा प्रखंड क्षेत्र के रतनवा गांव के तिवारी बाबा क्रिकेट क्लब टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रतनवा और नयागांव की टीम के बीच हुआ। 
इसमें रतनवा की टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम 14.2 ओवर में मात्र 92 रन पर ऑल आउट हो गई। जवाब में उतरी नयागांव की टीम ने 15 ओवर में 9 विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त कर लिया। थानाध्यक्ष रोहित ने विजेता टीम के कप्तान को शील्ड के साथ रेंजर साइकिल पुरस्कार के रूप में दी। 
मौके पर मुखिया जितेंद्र राय, वशिष्ठ राय, उप प्रमुख अकिलुर्रहमान, व्यवस्थापक रुनझुन तिवारी आदि मौजूद थे।