नट टोली से कच्चा स्प्रिट बरामदगी मामलें में आठ पर प्राथमिकी

मढ़ौरा(सारण) । नगर क्षेत्र के पकहां नट टोली में प्रशिक्षु डीएसपी राजीव कुमार के नेतृत्व में हुई छापामारी में कच्चा स्प्रिट बरामदगी मामलें में पुलिस ने आठ लोगों पर प्राथमिकी दर्ज किया है । एसआई हेमलता कुमारी द्वारा दर्ज करायी गयी प्राथमिकी में अमित राय, रंजीत राय , सिकंदर नट, पप्पू नट, धर्मेन्द्र नट, शत्रुध्न नट, अमर नट, गुड्डु नट को आरोपित किया गया है । छापेमारी के दौरान पुलिस ने 35 लीटर स्प्ररीट को गैलन बाइक से ले जाते एक युवक को भी गिरफ्तार किया था । गिरफ्तार युवक पकहां नट टोली निवासी गुड्डु नट को पुलिस ने जेल भेज दिया है । गुड्डु नट की निशानदेही पर नट टोली के अलग अलग स्थानों से करीब 600 लीटर स्प्ररीट को जब्त करने में भी पुलिस कामयाब रही थी ।