नगर परिषद में धांधली के खिलाफ पूर्व मंत्री ने दिया समाहरणालय के समक्ष धरना

परवेज अख्तर/सिवान;
सीवान. जनचेतना मंच द्वारा मंगलवार को कलेक्ट्रेट के समक्ष पूर्व मंत्री विक्रम कुंवर के नेतृत्व में धरना दिया गया. धरना में नगर परिष्द में मिट्टी व राबिश घोटाला की जांच की मांग की गई. नगर परिषद के वर्तमान व पूर्व कार्यपालक पदाधिकारी की बर्खास्तगी की मांग एक स्वर से की गई. पूर्व मंत्री सहित वक्ताओं ने कहा कि नगर परिषद में व्याप्त अनियमितता की जांच की मांग बार-बार की गई. लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. ऐसे में धरना देना पड़ रहा है. फिर भी कार्रवाई नहीं हुई तो कोर्ट का दरवाजा खटखटाया जायेगा. पूर्व मंत्री ने चेयरमैन सिंधू देवी पर निजी स्वार्थ में पद का दुरुपयाग करने का आरोप लगाया. सरकारी राशि गबन की बात कही. दाहा नदी में हो रहे अतिक्रमण पर रोक लगाने, बैलहट्टा पोखरा का अतिक्रमण मुक्त कर सौन्दयीर्करण व ललिब बस स्टैंड का सौन्दर्यीकरण कराने की मांग की गयी. धरना में लोगों ने कहा कि चेयरमैन द्वारा अस्पताल मोड़ से तरवारा मोड़ तक सड़क पांच फीट चौड़ीकरण कराया गया. कार्य में प्रयुक्त सामग्री की जांच न पहले न बाद में कराई गई. डीएम से जांच की मांग की गई है. चेयरमैन के पति धनंजय सिंह, भाई युगुल सिंह व भसुर मनाज कुमार सिंह के बेटे द्वारा नगर परिषद से जुड़ी योजनाओं का कार्य न कर गबन का आरोप लगाया.
धरना में वक्ताओं ने कहा कि चेयरमैन को वाहन का प्रावधान नहीं है. लेकिन पद संभालने के साथ उनके द्वारा गाड़ी व पेट्राल का दुरुपयोग किया जा रहा है. पब्लिक का पैसा जनसेवकों की जेब में व नगर परिषद का भ्रष्टाचार की गंगात्री बताते हुये धरना का संचालन अजय तिवारी ने किया. मौके पर वार्ड पार्षद इरफान खां, उदय कुमार वर्मा, सुनील प्रजापति व राजकुमार बांसफोर, पूर्व पार्षद इंतखाब अहमद व शाह आलम, प्रिंस उपाध्याय, अनिल तिवारी, पूर्व जिला पार्षद अनिल सिंह, दरोगा खान, श्रीराम यादव, बिंदा गुप्ता, मान सिंह, दिवेश सिंह व प्रताप सिंह धरना में शामिल थे.