दो व्यक्ति की मौत
#परवेज अख्तर/सिवान;
लकड़ी नबीगंज (सिवान) : जामो थाना क्षेत्र के मुसेहरी के दो व्यक्ति की मौत सोमवार को पूर्वी चंपारण के केसरिया थाना क्षेत्र के राजपुर में टेंपो की टक्कर से हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक मुसेहरी निवासी मोहर्रम मियां के पुत्र मुन्ना अली (55) तथा जमींदार मियां के पुत्र सदा हुसैन (52) है। मुसेहरी निवासी मुन्ना अली तथा जमींदार सादा हुसैन का शव मंगलवार को गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों के चीत्कार से पूरा माहौल गमगीन हो गया। आसपास के ग्रामीण परिजनों को सांत्वना दे रहे थे। मुन्ना अली की पत्नी मुन्नी बेगम शव से लिपट कर रो रही थी। मुन्ना अली परिवार का एकमात्र कमाऊ सदस्य था जो फेरी और अन्य दैनिक कार्य कर घर का खर्च चलाता था।




Recent Comments