किसानों के फसलों का समर्थन मूल्य और युवाओं के लिए रोजगार के लिए सरकार से संघर्ष जारी रहेगा:प्रवीण तोगड़िया
तरैया(सारण):07.08.2018।
किसानों को सीटो की गिनती से डेढ़ गुना रवि और खरीफ फसलों का समर्थन मूल्य मिले और युवाओ के रोजगार के लिए हम संघर्ष करते रहेंगे।उक्त बातें विश्व हिन्दू परिषद के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने प्रखण्ड के फरीदपुरा गाँव मे आयोजित एक भोज कार्यक्रम के दौरान मीडिया के समक्ष कही।श्री तोगड़िया रात्री डिनर कार्यक्रम के दौरान फरीदपुरा में रणधीर सिंह के आवास पर आयोजित भोज कार्यक्रम में शामिल होने आये थे।जय श्री राम के नारे के साथ समर्थकों ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।उन्होंने कहा कि सरकार किसानों को उनके फसल का समर्थन मूल्य देने की घोषणा की थी।धान का समर्थन मूल्य 2200 प्रति क्विंटल घोषणा सरकार द्वारा किया गया था।लेकिन किसानों को अबतक नही मिला है।इसके लिए संघर्ष जारी रहेगा।और युवाओं के रोजगार की लड़ाई सरकार से लडूंगा।उक्त मौके पर राजू सिंह,अभिमन्यु कुमार सिंह मनीष,वसंत कुमार सिंह,रणधीर सिंह,राजीव ब्रम्हर्षि,दीपक कुमार,उमेश सिंह,किशोर सिंह बबुआ,भूषण सिंह व अन्य उपस्थित थे।
*एसडीओ सहित अन्य पदाधिकारी रहे मौजूद*
विश्व हिन्दू परिषद के आगमन को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी विनोद कुमार तिवारी,सीओ वीरेंद्र मोहन,थानाध्यक्ष मनोज कुमार प्रसाद व अन्य पदाधिकारी अपने दल बल के साथ सुरक्षा के लिए पूर्व से तैनाद थे।श्री तोगड़िया भोजन के रूप में रोटी सब्जी का सेवन किया।जिसकी जाँच भोजन के पूर्व प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ श्रीनाथ प्रसाद ने किया।