देशी कट्टे एवं कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

पानापुर(सारण)। सोमवार की शाम मारपीट मामले के एक नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार करने गयी पुलिस को दोहरी सफलता हाथ लगी है।पुलिस ने एक अन्य युवक को देशी कट्टे एवं 4 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया ।बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के सतजोड़ा लोहार टोली में जनवरी माह में दो पक्षो के बीच मारपीट की घटना हुई थी ।इसी मामले में नामजद अभियुक्त प्रयाग महतो को गिरफ्तार करने के लिए एएसआई अमरेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस छापेमारी करने गयी थी जहां पुलिस ने पड़ोसी सत्येंद्र शर्मा के घर मे छिपे प्रयाग महतो को गिरफ्तार कर लिया एवं थाने लायी।मारपीट के नामजद अभियुक्त की गिरफ्तारी के बाद पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि सत्येंद्र शर्मा के घर अवैध हथियार भी है ।सूचना मिलते ही एएसआई चंदन कुमार के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस  सत्येंद्र शर्मा के घर दुबारा छापेमारी की जहां एक देशी कट्टे एवं 4 जिंदा कारतूस के साथ उसे घर दबोचा ।थानाध्यक्ष महम्मद जफरुद्दीन ने बताया कि सत्येंद्र शर्मा के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर दोनों अभियुक्तों को जेल भेजा जा रहा है।