दरोगा हत्याकांड में तीसरे दिन भी कुर्की की कारवाई जारी,आरोपित के परिजन के ब्यवसायिक प्रतिष्ठान पर हुई कुर्की-जप्ती

कुर्की की कारवाई करती पुलिस, महिला परिजनों समेत अन्य लोगों की निहारती भीड़

छपरा : मढ़ौरा एसआईटी हत्यकांड में पुलिस ने तीसरे दिन भी कुर्की जप्ती की कारवाई किया।शुक्रवार दोपहर बाद मढ़ौरा पुरानी गोला स्थित अर्जुन सिंह के बंद गल्ला के थोक प्रतिष्ठान पर पुलिस ने कुर्क की कारवाई की ।कुर्क की कार्रवाई में पुलिस ने दुकान का शटर तोड़ कर स्टॉक में रखे चावल ,आटा और चोकर को ट्रैक्टर लगा कर ढुलाई करवाया।वहीं कुर्क की कारवाई में बिल्डिंग में तोड़फोड़ के साथ ही कटर मशीन से खिरकी आदि की ग्रिल और शटर काट दी गई।

मालूम हो कि एसआईटी के दारोगा हत्याकांड 596/19 में आरोपित सात नामजदों में तीन लोग अर्जुन सिंह के परिजन है।इसके पूर्व गुरुवार को मीणा अरुण के स्टेशन रोड स्थित पैतृक आवास पर कुर्की जप्ती की कार्रवाई की गई थी।वहीं दूसरे दिन मामले के अन्य आरोपित तरैया के गलिमापुर निवासी रोहित सिंह के घर शुक्रवार को कुर्क की कार्रवाई हुई थी।

बता दें कि 20 अगस्त को मढ़ौरा में हुई गोलीबारी में एसआईटी के दो पुलिस जवानों की हत्या के आरोपों में जिला परिषद अध्यक्ष मीना अरुण समेत उनके परिजन पुलिस के कारवाई के जद में आकर आरोपित हुए थे।

कुर्क के कार्रवाई का महिला परिजनों ने किया विरोध-

पुलिस ने शनिवार को अर्जुन सिंह के ब्यवसायिक प्रतिष्ठान की कुर्की शुरू की तो घर के महिलाओं ने विरोध किया ।लेकिन पुलिस ने दवाव बना कर हटा दिया।विरोध करने वाले महिला परिजनों का कहना था कि अर्जुन सिंह के नाम का कोई वारंट अथवा इश्तेहार नहीं जारी किया गया है और ना ही ब्यवसायिक प्रतिष्ठान पर कुर्की का इश्तेहार चिपकाया गया है।फिर भी इस तरह की करवाई क्यो ?