धोखाधड़ी मामले का एक आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
पानापुर(सारण) : थाना क्षेत्र के मुड़वा में मंगलवार की रात पुलिस ने छापेमारी कर धोखाधड़ी के आरोपी रवींद्र सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष रमेश कुमार महतो ने गिरफ्तार आरोपी मुड़वा निवासी रवींद्र सिंह को बुधवार को छपरा जेल भेज दिया गया।