अलाव से बेढ़ी अौर पलानी में लगी आग, हजारों का समान जलकर हुआ नष्ट
मढ़ौरा(सारण):
थाना क्षेत्र के धर्मपुर ठेकही में बीती रात अलावा से निकली चिंगारी से आग लग गया । चिंगारी बगल मे रखा धान का पुआल धू धू कर जलने लगा । जब तक लोग समझ पाते आग ने गौरी शंकर सिंह के पलानी, गौशाला अौर बेढी को चपेत में ले लिया । गांव वाले जब तक अपना प्रयास शुरू करते आग ने विकराल रूप लेना शुरू कर दिया था । हांलाकि गांववालों ने तत्परता दिखाते हुये निजी पंम्पिंग सेट को चालू कर आग को काबू में करने में सफल रहे । आगलगी में गौरी शंकर सिंह का पलानी, बेढ़ी अौर पशुवों का गौशाला जल कर पुरी तरह से नष्ट हो गया । गौशाला मे बंधे पशु भी आगलगी में आंसिक रूप से झुलस गये । इस संबंध में पीड़ित ने लिखित रूप से धटना की जानकारी कर्मचारी को देते हुये सहायता की गुहार लगायी है ।




Recent Comments