मैरवा (सिवान) : प्रखंड के कविता गांव में चैतकृष्ण पक्ष अष्टमी मंगलवार
को कालभैरव (महाकाल)की पूजा हुई। इस मौके पर हवन, पूजा में काफी संख्या
में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। पूजा में शामिल लोगों को महाकाल के उपासक
आचार्य नित्यानंद पांडेय ने प्रसाद एवं आशीर्वाद देकर विदा किया। इस मौके
पर दिनेश चंद्र जायसवाल, राधाकिशुन बर्णवाल, राधेश्याम बर्णवाल, निखिल
मिश्रा, राजन, राहुल, रंजन, myमुक्तिनाथ प्रसाद समेत काफी संख्या में
श्रद्धालु उपस्थित थे।