जन-जागरण समूह के जत्थे को इसुआपुर मुखिया संघ अध्यक्ष संगम बाबा ने हरि झंडी दिखाकर रवाना किया
पंचायतों में मुखिया संगम बाबा ने कोरोना के संक्रमण से बचाव के लिये साबून व सेनेटाईजर का वितरण करवाया

इसुआपुर ( सारण ) :- इसुआपुर प्रखंड के डटरापुरसौली व सहवाँ पंचायतों मे कोरोना वायरस से बचाव के लिये मंगलवार को बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति इसुआपुर द्वारा जन-जागरण अभियान चलाया गया । वहीं संस्कारदीप इन्टरनेशनल स्कूल इसुआपुर परिसर से इसुआपुर मुखिया संघ के अध्यक्ष संगम बाबा ने कोरोना के संक्रमण से बचाव के लिये जन-जागरण अभियान समूह के सदस्यों को हरि झंडी दिखाकर रवाना किया । वहीं पंचायतों में कोरोना वायरस के संक्रमण से लोगों के बचाव के लिये जागरुकता अभियान के सदस्यों को मुखिया संगम बाबा ने साबून व सेनेटाईजर भी वितरण के लिये उपलब्ध करवाये । वहीं जन-जागरण समूह में दर्जनों हङताली शिक्षकों ने भाग लेकर सहवाँ व डटरापुरसौली पंचायत के सभी गाँवों में अभियान चलाकर कोरोना से बचाव के लिये लोगों को खासकर साफ सफाई पर ध्यान रखने की बात बतायी । कोरोना के संक्रमण के खतरे से बचाव के लिये लोगों के बीच साबून व सेनेटाईजर का भी वितरण किया गया । मौके पर जागरुकता अभियान में शिक्षक सुरेन्द्र राम, उपेन्द्र साह, मनोज यादव, अरुण उपाध्याय, राजकुमार राम, विजय माँझी, रविन्द्र राम, अरशद इकबाल, रंजन कुमार सिंह, वकिल शर्मा, मो० नेयाजूद्दीन, अरविन्द शर्मा, जितेन्द्र सिंह, रंजीत रंजन सिंह, अरशद अजीम, तारकेश्वर सिंह, वाजीद अली, हैदर ईमाम, कविइश्वर राम, आमर सिंह, संजय सिंह, व म० अमीरुद्दीन शामिल थे ।




Recent Comments