
समस्तीपुर:सुंदरी देवी स्कूल कांड के खिलाफ न्याय के लिए निकला मार्च
##न्यूज़ इनपुट- केशव बाबू
रोसड़ा
रोसड़ा बटहा सुंदरी देवी विद्यालय में शिक्षिका सहित महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार करने वाले शिक्षक एवं बाहर से मंगाये गए लोगों को चिंहित कर गिरफ्तार कर जेल में बंद करो, राजनीतिक दबाब एवं षड्यन्त्र के तहत मुकदमा में फंसाये गये लोगों को अविलंब रिहा करो, झूठा मुकदमा वापस लेने, बटहा विद्यालय को संधी- कसी के कब्जे से मुक्त करो समेत अन्य मांगों को लेकर आज भाकपा माले जिला कार्यालय मालगोदाम चौक से आइसा- इनौस के कार्यकर्ताओं ने हाथों में झंडे, बैनर, नारे लिखे तख्तियां लेकर न्याय दो मार्च निकाला।साथ ही बाजार क्षेत्रों का भ्रमण कर स्टेशन चौक पहुँचा। यहाँ पर आइसा जिलाध्यक्ष सुनील कुमार की अध्यक्षता एवं इनौस जिलाध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद सिंह की संचालन में एक सभा की गई। इसे दिनेश कुमार, मनोज राय, रंजीत राय, कृष्ण कुमार, मो० जहाँगीर, मनोज कुमार, राजू झा, विष्णुदेव प्रसाद, मुकेश कुमार, पंकज कुमार, सुमित कुमार, भाकपा माले के राज कुमार चौधरी, चंदेश्वर राय, फूलबाबू सिंह, अरूण राय समेत अन्य दर्जनों नेताओं ने संबोधित किया।वक्ताओं ने कहा कि बटहा शिक्षण संस्थान पर कब्जा जमाने का नापाक खेल है। इसे आइसा- इनौस बर्दाश्त नहीं करेगी। माले नेता ने फूलबाबू सिंह ने कहा कि इस मामले में सुशील मोदी तक के हस्तक्षेप जारी है। लंदन में समस्तीपुर का नाम रौशन करने वाले डाँक्टर तक को जेल भेजवा दिया गया। सिर्फ एक पक्ष 4 महिला समेत 16 लोग जेल भेजे गए जबकी दूसरा आरोपी पक्ष खुल्लमखुल्ला घुम रहा है। यह सुशासन की सरकार में शर्म की बात है। इस अन्याय के खिलाफ संधर्ष तेज किया जाएगा।




Recent Comments