डकैती की योजना बना रहें 05 अपराधकर्मी गिरफ्तार

● 01 देशी कट्टा , 03 जिन्दा कारतूस , 02 चाकू 03 मोबाइल एवं चोरी के 03 मोटरसाइकिल बरामद
Ph

छपरा। पुलिस अधीक्षक , सारण के निर्देशानुसार डोरीगंज थानान्तर्गत अपराध नियंत्रण एवं विधि – व्यवस्था संधारण के दृष्टिकोण से डोरीगंज थाना का गस्ती दल अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत भ्रमणशील थी। इसी क्रम में डोरीगंज थाना को गुप्त सूचना/मनवीय सूचना प्राप्त हुई कि कुछ अपराधिक तत्वों की व्यक्तिों द्वारा हथियार के साथ ग्राम जगदीशपुर के पास डकैती की योजना बना रहें है। उक्त सूचना के सत्यापन एवं व्वरित कार्रवाई हेतु डोरीगंज टीम / गस्ती दल द्वारा 05 अपराधकर्मी 01. नीरज कुमार , पिता- स्व0 फागुन महतो , 02. राजू कुमार , 03 अमरजीत कुमार , दोनों पिता – स्व0 लालबाबू महतो , 04. दिवाली महतो , पिता- धनेश्वर महतो , 05. बिट्टू कुमार , पिता – रामनरेश महतो सभी सा0- जगदीशपुर थाना- डोरीगंज , जिला -सारण को 01 देशी कट्टा , 03 जिन्दा कारतूस , 02 चाकू , 01 हसिया 03 मोबाइल एवं 03 मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया। साथ ही गिरफ्तार अपराधकर्मियों द्वारा बताया गया कि वे डकैती का योजना बना हीं रहे थे कि डोरीगंज थाना के पुलिस द्वारा पकड़ लिया गया तथा जप्त दोनों मोटरसाइकिल चोरी का है। इस संबंध में डोरीगंज थाना कांड संख्या -219 / 22 , दिनांक 28.07.20225 , धारा -399 / 402 / 412 / 413 भा0 द0 वि0 एवं 25 ( 1 – बी ) ए / 26 / 35 आर्म्स एक्ट दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। इस संबंध में अग्रतर अनुसंधान / छापामारी की जा रही है।
»