नगरा में बाइक सवार ट्रक में ठोकर से गंभीर ज़ख़्मी,बाइक सवार की हुयीं मौत

नगरा : एसएच 90 छपरा-सत्तरघाट मुख्य पथ पर नगरा ओपी थाना क्षेत्र के योगी बाबा के समीप रविवार की सुबह लगभग दस बजे नगरा से छपरा की तरफ जा रहे बाइक सवार ने ट्रक में ठोकर मार दिया जिससे बाइक सवार बुरी तरह से जख्मी हो गया.घायल व्यक्ति को मौके पर उपस्थित ग्रामीणों ने आनन फानन में उसे नगरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र इलाज के लिए भर्ती कराया जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया.

चिकित्सक हरिकांत सिंह ने बताया कि व्यक्ति को बहुत ज्यादा चोट लगी थी.उक्त व्यक्ति मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के नैनी फकुली गांव निवासी ध्रुप राय का 35 वर्षीय पुत्र शिला राय बताया जाता है.ट्रक में पीछे से ठोकर लगा देख ट्रक चालक ट्रक लेकर फरार हो गया.सड़क दुर्घटना की खबर मिलते ही नगरा ओपी थाना थानाध्यक्ष राकेश कुमार घटना स्थल पर पहुचे.

वहीं सड़क दुर्घटना में मौत की खबर जैसे ही उसके परिजन को मिली घर मे कोहराम मच गया.परिजन को रोरो कर बुरा हाल है.वहीं परिजन नगरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुचे.वहीं सूचना पर नगरा ओपी थानाध्यक्ष राकेश कुमार दल बल के साथ पहुच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.




Recent Comments