हंगामे के कारण मदन साठ पंचायत के वार्ड संख्या 04 में आंगन बाड़ी सेविका के चयन स्थगित
मांझी।(सारण): शोर शराबा व हंगामे के कारण मदन साठ पंचायत के वार्ड संख्या चार में आंगन बाड़ी सेविका के चयन के लिए आयोजित आम सभा की बैठक स्थगित की गई। मदन साठ मिडिल के प्रांगण में आयोजित आम सभा में एक आवेदिका के अनुपस्थित रहने पर मुखिया ने बैठक स्थगित करने की मांग की इसपर उपस्थित लोग नाराज हो गए। और मुखिया तथा एल एस पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए चयन प्रक्रिया पूरी करने की मांग करने लगे। उनका कहना था कि अनुपस्थित आवेदिका चयन प्रक्रिया के मापदंडों पर खरा नही उतर रही हैं और स्थानीय मुखिया की रिश्तेदार है इसलिए वे पक्षपात करना चाहते हैं। वार्ड सभा की बैठक में मुखिया को वैसे भी शामिल होने की जरूरत नही है। बैठक में दो आवेदिकाओ समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।बाद में हंगामें की स्थिति को देखते हुए एल एस सरिता सिंह ने बैठक स्थगित कर दिया। उन्होंने 19 अगस्त को पुनः आम सभा कराने की घोषणा की।




Recent Comments