लाखों की चोरी

हसनपुरा (सिवान) : एमएच नगर थाने के धनवती उच्च विद्यालय के समीप लगे मुर्गी अंडा फार्म से मंगलवार की रात लाखों के सामान की चोरी कर ली गई। अंडा फार्म उसरी निवासी दिलीप प्रसाद का है। पीड़ित ने बताया कि उसके फार्म से ने बैट्री, इंफोर्टर, टेलीविजन, टेंपरेचर मीटर आदि की चोरी कर ली गई है। इस संदर्भ में बुधवार को थाने में अज्ञात के विरुद्ध आवेदन दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।