
दो अज्ञात युवकों के शव मिलने से सनसनी
अमनौर। शुक्रवार की शाम स्थानीय थाना क्षेत्र के पहाड़पुर चंवर पहाड़पुर- विशुनपुरा रोड के दोनों किनारे दो अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गयी. जहां स्थानीय लोगों ने एक युवक का शव देख लोगों को जानकारी दी. जिसके बाद पंचायत के मुखिया पति मुनचुन सिंह कुछ लोगों के साथ मौके पर पहुंच इसकी जानकारी पुलिस को दिया. सूचना के बाद मढौरा डीएसपी इन्द्रजीत बैठा, थानाध्यक्ष सुजीत कुमार चौधरी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर तहकीकात मे जूट गयी. इधर इसकी सूचना फैलते ही आसपास के गांवों में सनसनी फैल गयी. स्थानीय लोगों का हुजूम शव को देखने के लिए उमड़ पड़ा. हालांकि शव का शिनाख्त नहीं हो पाया है. पुलिस के मुताबिक दोनों शवों का उम्र 28 से 30 वर्ष के आसपास बताया जा रहा है. दोनों गर्म कपड़ों के साथ जींस पैंट व जुता पहने हुये हैं दोनों के गर्दन मफलर से कसे हुए तथा नाक व मुह से खुन निकलने का निशान दिख रहा है. इधर पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया से गला दबाकर हत्या का मामला लग रहा है. शव की पहचान किया जा रहा है. तथा इस मामले की जांच की जा रही है.




Recent Comments