कर्पूरी जयंती में शामिल होने का किया आह्वान ।पानापुर(सारण)प्रखंड के धेनुकी गांव में बुधवार को जदयू कार्यकर्ताओ की एक बैठक हुई ।बैठक में उपस्थित युवा जदयू के प्रदेश महासचिव रत्नेश कुमार भाष्कर ने उपस्थित कार्यकर्ताओ से आगामी 24 जनवरी को पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में आयोजित जननायक कर्पूरी ठाकुर के जयंती समारोह में प्रखंड से अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया ।उन्होंने कहा कि कर्पूरी ठाकुर पिछडो एवं अति पिछड़े समाज के लोगो को मुख्यधारा में जोड़ने के लिए सतत प्रयत्नशील रहे ।बैठक की अध्यक्षता जदयू नेता हरेन्द्र महतो ने की ।बैठक में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष बिगन महतो ,अशोक कुशवाहा ,दूधनाथ प्रसाद ,कुंदन कुमार ,वृजकिशोर पासवान ,रणजीत पटेल सहित जदयू के दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे ।




Recent Comments