अज्ञात चोरों ने बाइक की डिक्की से एक लाख रुपया चुराया
#परवेज़ अख्तर/सीवान :
जिले के भगवानपुर के खुर्शीद अंसारी के बाइक की डिक्की से अज्ञात चोरों ने सोमवार की शाम एक लाख रुपये व कागजात की चोरी कर लिया । मामले में पीड़ित के बयान पर बसन्तपुर थाना में कांड संख्या 251/ 19 दर्ज की गई है । बयान में कहा गया है कि सोमवार को 3.50 बजे बसन्तपुर स्टेट बैंक से एक लाख रुपया निकाल कर बाइक की डिक्की में रख दिया एवं बसन्तपुर के कृष्णा पुस्तक के पास आया । बाइक लगा कर बच्चो के लिए खरीदारी करने लगा । 10-15 मिनट बाद जब बाइक के पास आया तो देखा कि बाइक की डिक्की खुली है तथा उसमें रखा एक लाख रुपया , आधार कार्ड , सेवानिवृत्ति के कागजात आदि गायब है । पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन कर रही है ।




Recent Comments