बेतिया – बगहा:–रविवार की अपराह्न सरेह मे घास काटने गई महिला ने बाघ देखने का किया दावा
न्यूज़ इनपुट विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिमी चंपारण बिहार:–
रविवार की अपराह्न सरेह मे घास काटने गई महिला ने बाघ देखने का दावा किया। जिससे ग्रामिणो मे दहशत फैल गया है। घटना ममंझरिया गांव की है। ग्रामिणो की ओर से जानकारी चिउटाहां रेन्ज को दी गई। खबर पाकर घटना स्थल के लिए वनकर्मियों की टीम वनपाल रामदेव पड़ीत के नेतृत्व मे रवाना हुई। जिसकी जानकारी चिउटाहां रेन्जर महेश प्रसाद ने दिया। उन्होने बताया कि सलाउद्दीन की पत्नी घास काटने सरेह मे गई थी। जो भागकर गांव मे आई और उसने कहा कि बाघ दिखाई दिया है। सुचना पाकर पहुंचे वनपाल रामदेव पंडित को बताया गया गन्ने के खेत मे घुसा है. वनपाल की ओर से पडताल शुरू की गई ,परंतु कुछ दिखाई नही दिया। वनपाल श्री पंडित ने बताया कि दो दिन पूर्व खमौरा गांव के सरेह मे तेंदुआ दिखाई दिया था। लगता है वही इधर आया है। वनपाल ने कहा कि किसी भी जानवर का पगमार्ग तो नही मिला है। फिर भी ग्रामिणो को सतर्क कर दिया गया है। वनविभाग की ओर से ग्रामिणो को कहा गया है कि जब वह दिखाई दे तो इसकी सुचना तुरंत वन विभाग को दी जाय।




Recent Comments