देशी शराब के साथ दो गिरफ्तार
80 लिटर देशी शराब बरामद
रसूलपुर/एकमा-सारण एसपी संतोष कुमार के निर्देशानुसार शनिवार को संध्या गश्ती के दौरान रसूलपुर थानाध्यक्ष रामचंद्र तिवारी के नेतृत्व में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर क्षेत्र के बेनौत गांव में छापेमारी कर 80 लिटर देशी शराब के साथ शराब के ब्यवसाय में संलिप्त दो लोगों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।गिरफ्तार दोनों युवक बेनौत गांव निवासी वकील चौधरी व शंभू राम हैं।थानाध्यक्ष ने इसकी पुष्टि की है।शराब के मामले में लगातार छापेमारी से शराब ब्यवसायियों में दहशत ब्याप्त है।




Recent Comments