
बाईक से नीलगाय की हुई टक्कर मे एक की मौत।दुसरा गंभीर रूप से घायल।
गंभीर रूप से घायल युवक को किया गया रेफर।
पानापुर(सारण) पानापुर डूमरसन नहर मार्ग पर रसौली गांव के समीप शनिवार की दोपहर एक नीलगाय से बाइक की टक्कर हो जाने से बाइकसवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया ।मृत युवक तरैयां थाना क्षेत्र के सगुनी राजवाड़ा गांव निवासी मलेश्वर राम का 26 वर्षीय अविवाहित पुत्र संतोष राम बताया जाता है ।जबकि गंभीर रूप से घायल युवक उसी गांव का विक्रमा राम का 21 वर्षीय पुत्र नीरज राम बताया जाता है ।घटना के संबंध में बताया जाता है कि दोनों चचेरे भाई एक ही बाइक से अपने रिश्तेदार के घर महम्मदपुर मोड़ जा रहे थे ।इसी दौरान रसौली गांव के समीप उनकी बाइक से एक नीलगाय से टकड़ा गयी।घटना के बाद आसपास के ग्रामीण दौड़े एवं दोनो को इलाज के लिए पीएचसी पानापुर लाये जहां चिकित्सकों ने संतोष राम को मृत घोषित कर दिया जबकि गंभीर रूप से घायल नीरज राम को प्राथमिक उपचार के बाद छपरा रेफर कर दिया ।घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुँची एवं शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया।




Recent Comments