
मांझी(सारण)। मांझी के रामघाट स्थित मौनिया बाबा मंदिर परिसर में मार्च 2021 में प्रस्तावित श्री करुण निधान महाशक्ति यज्ञ की सफलता के उद्देश्य से रविवार को एक बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में शामिल ग्रामीणों ने एक स्वर से तन मन धन से सहयोग करने का वादा किया। बैठक में उमाशंकर ओझा गीतावली दास निरन्जन सिंह पिन्टू ओझा श्री भजब यादव रामचन्द्र यादव आदि अनेक लोग मौजूद थे।




Recent Comments