मांझी। छपरा-सीवान मुख्य- मार्ग पर दाउदपुर के समीप बाइक से एक कार में हुई टक्कर में बाइक सवार युवक गम्भीर रूप से जख्मी हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार जैतपुर गांव निवासी सवाली साह का पुत्र भोला साह एक नेवता करने के लिए बाइक से कोपा जा रहा था। जैसे हीं वह दाउदपुर पहुंचा नियंत्रण खो देने के कारण एक कार में पीछे से टक्कर मार दी। इस घटना में उसकी बाइक और कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद गम्भीर रूप से जख्मी युवक को दाउदपुर में एक निजि क्लिनिक में प्राथमिक उपचार कराया गया। जहां से चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया।