दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट :-

बेतिया : जिला मुख्यालय के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत नाजनीन चौक गंज नम्बर 2, जो रेडलाइट क्षेत्र के नाम से आज भी जाना जाता है, वहाँ पुलिस की छापामारी की गई। जिसमे कुल 25 लोगो को गिरफ्तार किया गया पूछताछ के बाद ग्यारह पीड़ता को छोड़ा गया और चौदह लोगो को न्यायायिक संरक्षण में भेज दिया गया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि गुप्त जानकारी पर बेतिया के रेडलाइट क्षेत्र में देहव्यपार के लिए बेतिया नगर के नाजनीन चौक क्षेत्र के गंज नम्बर 2 में बाहर से लाई गई लड़कियों से देह व्यपार का धंधा करवाया जा रहा है। जिसके आलोक में महिला थाना और नगर थाना के सहयोग से छापामारी की गई छापामारी में कुल 25 लोगो को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने इन तंग गलियों से 6 से ज्यादा नाबालिग लड़कियों को भी हिरासत में लिया। इसके साथ ही देहव्यपार का धंधा करने वाले और कुछ कस्टमर को भी पकड़ा गया है। यह छापेमारी पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर की गई है। जिसमे चौदह लोगो के ऊपर प्रथमिकी दर्ज कर जेल भेजा जा रहा है और ग्यारह पीड़ता को पूछ ताछ के बाद छोड़ा गया पुलिस का कहना है कि देहव्यपार के धंधे पर लगाम लगाने के लिए ऐसी कार्रवाई आगे भी चलती रहेगी।