पोखरा में डूबने से बालक की मौत
✍परवेज अख्तर /सिवान;
सीवान प्रखंड के बंगरा बाजार के समीप पोखरा में नहाने के क्रम में डूबने से एक बालक की मौत हो गई। मृतक बंगरा गांव के वासुदेव राम का बेटा सुशील कुमार राम था। वह पोखरा में नहाते समय गहरे गड्ढे की ओर चला गया। फलस्वरुप डूबने से उसकी मौत हो गई। हालांकि अगल-बगल के लोगों ने उसे बचाने का भरपूर प्रयास किया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर आकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सीवान भेज दिया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। परिजन रोते बिलखते मनहूस घड़ी को कोस रहे थे।




Recent Comments