
इसुआपुर(सारण)-एकता क्रिकेट क्लब के बैनर तले शुक्रवार को डोईला के खेल मैदान में खेले गए टी 20 के लीग मैच में देवराज क्रिकेट क्लब सढ़वारा की टीम ने एलेबन स्टार क्रिकेट क्लब डुमरी छपियां की टीम को हराकर सेमिफाइनल के लिए अपना स्थान पक्का कर लिया ।विजेता टीम के अफजल गुरु को बेहतर प्रदर्शन के लिए मैन आफ द मैच का पुरस्कार दिया गया ।

इसके पूर्ब मुख्य अतिथि जदयू के प्रदेश सचिव शैलेन्द्र प्रताप ने सिक्का उछाल कर टॉस किया ।टॉस जीतकर सांढ़वारा टीम के कप्तान असगर अली ने गेंदबाजी करने का निर्णय लिया ।अपने फैसले को सही साबित करते हुए सांढ़वारा की टीम ने डुमरी छपियां की टीम को 14 वे ओवर में हैं 97 रनों पर समेट दिया ।जबाबी पारी खेलते हुए सांढ़वारा की टीम ने अपने स्टार खिलाड़ी अफजल गुरु के शानदार प्रदर्शन के बदौलत 8 वें ओवर में ही जीत दर्ज कर लिया ।ग्रामीण युवाओं के द्वारा टूर्नामेंट का आयोजन किया गया ।





Recent Comments