सारण/मढ़ौरा। स्थानीय नगर पंचायत की स्थायी सशक्त समिति और बोर्ड की बैठक अबिलंब बुलाने की मांग कर मुख्य पार्षद से की गई है।उक्त मांग संबंधी आवेदन उप मुख्य पार्षद राखी कुमारी ने लिखकर नगर की स्थायी सशक्त समिति और बोर्ड की बैठक को बुलाने की मांग की है।पत्र में कहा गया है कि कोरोना महामारी को लेकर उत्पन्न परिस्थिति और नगर की विकाश योजनाओं पर चर्चा को लेकर बैठक जरूरी है।