दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे सफाई कर्मी, सड़कों पर लगा कूड़े का अंबार
परवेज अख्तर/सिवान;
सिवान:
दैनिक मजदूरों की सेवा पर रोक लगाने के फैसले के विरोध में नगर
परिषद के सफाई कर्मियों का हड़ताल दूसरे दिन मंगलवार को भी जारी रहा।
हड़ताल के कारण शहर की स्थिति नारकीय बनी है। कचरों की ढेर से निकलती बदबू
के कारण लोग नाक पर रुमाल डाल चलने को मजबूर हैं। शहर के बड़ी मस्जिद के
पीछे, सब्जी मंडी, डीएवी मोड़, शांति वृट, सराय मोड़, अड्डा नंबर दो आदि
चौक-चौराहों पर कचरे का अंबार लगा रहा। वहीं आधे दर्जन से अधिक मोहल्लों
में कूड़ा-कचरा पसरा है। मखदुम सराय में तो स्थित और भी विकट है। कचरे की
दुर्गंध से आसपास के दुकानदार परेशान हैं ही कुछ वार्ड में जलजमाव की
स्थित भी हो गई। नाला का पानी सड़क पर बह रहा है। दिन प्रतिदिन कचरा
बढ़ता ही जा रहा है और सफाई कर्मी अपनी मांगों के पूरी होने तक हड़ताल पर
डटे रहने का आह्वान कर चुके हैं। ऐसे में अगर हड़ताल समाप्त नहीं हुआ, तो
एक दो दिनों में स्थिति और गंभीर हो जाएगी। बता दें कि सोमवार की दोपहर
बाद लोकायुक्त के फैसले को 31 मार्च तक स्थगित करने का पत्र जारी किया
गया तो सफाई कर्मी और नाराज हो गए और उन्होंने अनिश्चितकालीन हड़ताल पर
रहने की बात कही थी। सफाई कर्मियों का कहना था कि आज सरकार को हमारी
जरूरत है तो हमे 31 मार्च तक कार्य पर रख रही है, इसके बाद जब व्यवस्था
आडट सोर्सिंग के साथ बन जाएगी तो हमे बाहर का रास्ता दिखा दिया जाएगा।
इसलिए अब जब तक हमे सबकुछ साफ नहीं होता अपना काम नहीं करेंगे।
बस की चपेट में आकर एक की मौत, दूसरा घायल
दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे सफाई कर्मी, सड़कों पर लगा कूड़े का अंबार




Recent Comments