रसूलपुर/एकमा। सारण सिवान की सीमा पर अवस्थित चनचौरा डिब्बी बाजार पर शनिवार को दिन दोपहर बमबाजी के बीच स्वर्ण व्यावसायी से हुए लूट के विरोध में चनचौरा बाजार दूसरे दिन भी बंद रहा।सारण के डीआईजी रवीन्द्र कुमार दोनों जिलों की संयुक्त बाजारों का दौरा कर पुलिस अधिकारियों को सुरक्षा को लेकर कई निर्देश दिये।मौके पर रसूलपुर थाना प्रभारी प्रभाकर भारती ,अपने पुलिस अधिकारी छविनाथ यादव व अन्य पुलिसकर्मियों के साथ तैनात रहे।उधर लूट के विरोध के साथ साथ बाजार पर पुलिस चौकी स्थापित करने की मांगों को लेकर चनचौरा बाजार की छोटी बड़ी सभी दुकानें बंद रहीं