अमनौर(सारण). सारण में अपराधियों का हौसला बढता ही जा रहा है. लगातार हो रहे अपराध की घटनाओं से आम लोगों से लेकर व्यवसायियों में भय व्याप्त है. वहीं पुलिस लचार दिख रही है. शुक्रवार को देर संध्या एक बाइक पर तीन बदमाश ने हथियार के बल एक किराना व्यवसायी को गोली मारकर तीस हजार रुपए की लूट लेने का मामले से व्यवसायी वर्ग में रोष व्याप्त है. मामला अमनौर थाना क्षेत्र के शेखपुरा बाजार की बतायी गयी है. जहां एक अपाचे बाइक पर तीन बदमाश शेखपुरा बाजार पर पहुंचे जिसमें एक बाइक पर ही था तथा दो बदमाश शिवानी किराना दुकान जो  खुदरा व थोक विक्रेता है उसमे घुस गये व लूटपाट करने लगे जिसका दुकानदार  विरोध किया तो उसपर गोली चला दिया . जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल दुकानदार स्व. बबन साह का 25 वर्षीय पुत्र अमित कुमार बताया गया है. वहीं अपराधियों ने दुकान के गले से तीस हजार रुपये लूट कर फरार हो गये. इधर गोली चलने से बाजार में अफरातफरी मच गई. स्थानीय लोगों व परिजनों के सहयोग से उसे उपचार हेतु सदर अस्पताल छपरा ले गये जहां  गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद पटना रेफर कर दिया. इधर घटना की सूचना मिलते ही  मढौरा डीएसपी इन्द्रजीत बैठा ,अमनौर ,भेल्दी व मढौरा थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच घटना की तहकीकात में जूट गयी है.