अरूण कुमार बनें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख
👉डॉ. मनमहन वैद्य व मुकुंदा जी नए सह सरकार्यवाह
✍दैनिक खोज खबर ऑनलाइन वेबपोर्टल के लिए PARMAR डाॅट काॅम

🌐नागपुर:अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा के अंतिम दिन (सायं के सत्र में) सरकार्यवाह भय्याजी जोशी ने अखिल भारतीय कार्यकारिणी की घोषणा की. संघ में अखिल भारतीय स्तर पर दो नए सह सरकार्यवाह बनाए गए हैं, यानि अब चार के स्थान पर छह सह सरकार्यवाह होंगे. अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख डॉ. मनमोहन वैद्य जी तथा अ.भा. सह बौद्धिक प्रमुख मुकुंदा जी को सह सरकार्यवाह बनाया गया है. वही अ.भा. सह संपर्क प्रमुख अरुण कुमार जी को अ.भा. प्रचार प्रमुख की जिम्मेवारी दी गई. सुनील भाई मेहता जी को अ.भा. सह बौद्धिक प्रमुख तथा जम्मू कश्मीर के प्रांत प्रचारक रमेश पप्पा जी को अ.भा. सह संपर्क प्रमुख बनाया गया है.




Recent Comments