दुल्हा गायब, बिन दुल्हा के हुई दुल्हन की रूखसती।
बिजनौर के रायपुर थानाक्षेत्र के गांव कोटकादर में एक अजीबो गरीब मामला देखने को मिला है । जहाॅ पर बारात से चंद घण्टे पहले दुल्हा अचानक गायब हो गया जिससे परिजनो के होश उड गये और उनके पैरो तले की जमीन खिसक गयी। गांव वालो के दबाव में बिना दुल्हा के ही बारात को ससुराल मे जाना पडा.
आपको बता दे कि कोटकादर के वसीम शेख का निकाह आठ महीने पहले झक्काकी की राजदा के साथ हुआ था । निकाह से दोनो के परिजन काफी खुश थे । लेकिन रविवार को बारात के साथ दुल्हन की रूखसती होनी थी । बारात से चंद घण्टे पहले दुल्हा अपने दाॅतो की सफाई कराने के लिए रायपुर गया था । लेकिन उसी दौरान वह रहस्मयी तरीके से गायब हो गया । जिसको लेकर गांव वालो के साथ परिजनो ने काफी तलाश किया । लेकिन उसका कोई अता-पता नही चल सका तो बारात का इंतजार कर रहे लडकी पक्ष के आगे बिना दुल्हे के ही बारात को ससुराल मे ले जाना पडा । दुल्हे के अचानक गायब होने से परिजनो ने किसी भी अनहोनी की आशंका को लेकर थाने से मददकी गुहार लगाई है । फिलहाल बिना दुल्हे के बारात क्षेत्र मे चर्चा का विषय बनी हुई है तो वही परिजनो का रो-रोकर बुरा हाल है । परिजन दुल्हे की सकुशल वापसी को लेकर दरवाजे पर टकटकी लगाये बैठे है । आखिर दुल्हे के गायब होने के पीछे किसका हाथ है और बारात के दिन ही दुल्हा गायब क्यो हुआ इन सवालो का जवाब तो दुल्हे की वापसी पर ही मिल पायेगा । फिलहाल पुलिस भी दूल्हे की तलाश में जुटी है |