एचएम और रसोइयों के लिए सात दिवसीय क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण प्रारम्भ


तरैया(सारण);23.05.2018:
मध्याहन भोजन योजना के सफल संचालन एवं अनुश्रवण के लिए प्रखण्ड के सभी विद्यालयों के एचएम और रसोइयो के लिए सात दिवसीय क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ बीआरसी कार्यालय में बुधवार को हुआ।एमडीएम प्रभारी कमलेश कुमार सिंह ने बताया कि प्रशिक्षण 23 मई से 30 मई तक चलेगा।प्रथम दिन मध्य विद्यालय परौना और आदर्श मध्य विधलय तरैया संकुल के एचएम को प्रशिक्षण दिया गया।दूसरे दिन रसोइयों को प्रशिक्षण दिया जायेगा।मध्य विद्यालय गवन्द्री एवं मध्य विद्यालय पंचभिण्डा संकुल के एचएम को 25 मई एवं रसोइया को 26 मई,कन्या मध्य विद्यालय एवं मध्य विद्यालय उसरी संकुल के एचएम को 28 मई एवं रसोइया को 29 मई को प्रशिक्षण दिया जाएगा।किसी कारण प्रशिक्षण से वंचित एचएम और रसोइया को 30 मई को प्रशिक्षण दिया जाएगा।कार्यक्रम का शुभारंभ द्वीप प्रज्वलित कर समन्वयक नवल किशोर यादव और एचएम धीरेंद्र कुमार ने किया।उक्त मौके पर संदीप कुमार सिंह,रौशन कुमार यादव व अन्य थे