बेतिया – गौनाहा:– *”मसही” छात्र व अभिभावक मिल किया विधालय के सामने शिक्षा मंत्री का पुतला दहन ।*
न्यूज इनपुट रामायण कुमार गौनाहा संवाददाता पं.चम्पारण बिहार की रिपोर्ट :-
✍ पुतला दहन के बाद अभिभावको ने प्रधानाध्यापक को दिये छात्रवृत्ति व पोशाक राशि बाटने का सात दिनो का समय । 
✍ उक्त मद की राशि नही बाटने पर स्कूली बच्चे करेंगे  आमरण अनशन।
✍ मामला राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय मसही का।
✍ दोपहर एक बजे ही दिखने लगा बच्चे विहीन विधालय ।
✍ विधालय मे पठन-पाठन कर रहे बच्चो के अभिभावक दे चुके है । प्रखंड स्तर से राज्य स्तर के अधिकारी व मंत्री को आवेदन ।
✍ प्रधानाध्यापक ने बताया कि अनावश्यक दबाव बना रहे अभिभावक ।
*पश्चिमी चंपारण गौनाहा*प्रखंड अंतर्गत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय मसही के छात्र व अभिभावको ने प्रधान शिक्षक द्वारा छात्रवृत्ति , पोशाक व अन्य मद का राशि नही बाटने को लेकर विधालय गेट पर शिक्षा मंत्री का पुतला दहन किया । पुतला दहन करते हुऐ मुख्य मंत्री मुर्दाबाद, शिक्षा मंत्री मुर्दाबाद का नारा लगा रहे थे । पुतला दहन के बाद सारे छात्र एक साथ विधालय छोड़कर अपने-अपने घर चले गये । 
लगभग एक बजे से ही विधालय  छात्र विहीन दिखाई देने लगा । बच्चो से पुछने पर बच्चो के द्वारा रो रो कर बताया गया की हमारी छात्रवृत्ति पोशाक राशि हमे नही दिया जा रहा है । जबतक छात्रवृत्ति पोशाक राशि नही दिया जाता तब तक हम विधालय पढने नही जाऐंगे। मौके पर उपस्थित अभिभावक रामाधार प्रसाद, योगेंद्र पाल, अजय गिरी, विनोद चौधरी , छात्र अमित कुमार, विवेक कुमार, योगेश्वर कुमार, मनीश कुमार ने बताया कि 2013/14, 2014/15, 2015/16, व 2016/17 का छात्रवृत्ति,पोशाक  राशि व परिभ्रमण की राशि प्रधानाध्यापक द्वारा गबन कर लिया गया है । साथ ही परिभ्रमण का राशि का भी गबन किया गया है । जिसके विरुद्ध छात्र के अभिभावको ने इसकी शिकायत *प्रधान सचिव, शिक्षा विभाग बिहार सरकार पटना , सचिव प्राथमिक शिक्षा सह निर्देशक बिहार राज्य शिक्षा परियोजना परिषद पटना , शिक्षा मंत्री बिहार सरकार पटना* को किया गया है । *
जिसकी जांच प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी विजय कुमार वर्मा को मिली है । लेकिन BEO के मिली भगत से अभी तक मामले की जांच नही की गई* । पुतला दहन व प्रदर्शन के बाद छात्र व अभिभावको ने प्रधान शिक्षक को चेतावनी दिया है कि यदि सात नवंबर तक उक्त राशी की वितरण नही की गयी । तो उग्र आंदोलन पर उतारू हो वंचित छात्र व छात्रा आमरण अनशन शुरू करेंगे ।
वही प्रधान शिक्षक महेंद्र प्रसाद का कहना है कि छात्रवृत्ति पोशाक राशि का वितरण कर दिया गया है । छात्रो को परिभ्रमण भी कराया गया है ।
लेकिन ग्रामीण कमेटी बना कर अनावश्यक रूप से दबाव बना रहे है । जबकी 2017/18 का राशि आरटीजीएस नही हो पाया है ।