सांसद रुडी की पहल:नमामी गंगे परियोजना की समीक्षा के लिए बुधवार को सोनपुर आयेगी केन्द्रीय टीम
#32.34 करोड़ से हो रहा है छः गंगा के घाटों का निर्माण।
#अगले चरण की 50 करोड़ की योजना का भी टीम करेगी विश्लेषण।
#सन 2016 में श्री रुडी ने सोनपुर में योजना का किया था शुभारंभ।
छपरा (सारण ):भारत सरकार, गंगा की सफाई के लिए मंजूर विभिन्न परियोजनाओं की कड़ी निगरानी के क्रम में बुधवार को एक केन्द्रीय टीम सारण में कार्यान्वित नमामि गंगे परियोजना के प्रगति कार्य की समीक्षा करने के लिए सोनपुर आ रही है। भारत सरकार के उपक्रम एनबीसीसी के अधिकारियों के साथ आर्किटेक्ट व अन्य अधिकारियों वाली ये टीम 32.34 करोड़ रूपये की लागत से सोनपुर में कार्यान्वित योजनाओं की समीक्षा के साथ ही अगले चरण मे ंप्रस्तावित 50 करोड़ की योजना का विश्लेषण व कार्य संरचना पर भी विचार विमर्श करेगी। इसके बाद टीम के सदस्यों की बैठक स्थानीय सांसद सह संसदीय जल संसाधन स्थायी समिति के अध्यक्ष शl राजीव प्रताप रुडी के साथ होगी जहां ये अधिकारी श्री रुडी को कार्य की प्रगति से अवगत करायेंगे। इसके अगले दिन ये केन्द्रीय अधिकारी सारण डीडीसी रौशन कुशवाहा के कार्यालय में भी वूडको के अधिकारियों, निगम के अधिकारियों और सांसद श्री रुडी के प्रतिनिधि के साथ बैठक करेंगे। मालूम हो कि श्री रुडी के प्रयासों का ही परिणाम है कि सोनपुर के अतिरिक्त नमामि गंगे परियोजना के अन्तर्गत सारण के दिघवारा, छपरा, रिविलगंज और डोरिगंज को भी जोड़ दिया गया है। विदित हो कि नमामि गंगे समेत केन्द्र प्रायोजित सिंचाई की विभिन्न योजनाओं को जनहित के कार्यरूप में परिणत करने की जिम्मेवारी संसद की स्थायी समिति जल संसाधन के अन्तर्गत आता है जो समय-समय पर इसकी निगरानी करती रहती है। जल संसाधन समिति संसद की स्थायी समितियों में से एक है जिसके अन्तर्गत जल संसाधन, नदी विकास और गंगा कायाकल्प के कार्य है। सारण सांसद श्री रुडी इस संसदीय समिति के अध्यक्ष है, जिनकी पहल पर केन्द्रीय टीम योजना की समीक्षा करने के लिए सारण के सोनपुर में आ रही है।