दुगोला चैता का सैकड़ों दर्शक-श्रोताओं ने जम कर उठाया लुफ़्त

मांझी(सारण) प्रखंड के नवलपुर गांव स्थित हनुमान मंदिर परिसर में 24 घण्टे के अखण्ड अष्टयाम के समापन व भंडारा के बाद रविवार की रात आयोजित दुगोला चैता का सैकड़ों दर्शक-श्रोताओं ने जम कर लुत्फ उठाया।भोजपुरी के गायक साहेब गिरी बिहार तथा उतर प्रदेश के गायक तेरेनाम लहरी के बीच आयोजित दुगोला चैता का विधिवत उद्घाटन लोजपा नेता मुन्ना सिंह ने किया. उन्होंने अपने संबोधन में भोजपुरी भाषा को सर्वाधिक समृद्ध बताते हुए संगीत में अश्लीलता को समाज का कोढ़ बताया। चैता के इस कार्यक्रम में व्यास द्वय ने रामजन्म से ओतप्रोत तथा महाबीर हनुमान की कहानियों की ऐसी संगीतमय प्रस्तुति की कि श्रोता भी झूम उठे.शुभारम्भ में आयोजक पूर्व प्रमुख गया साह ने दोनों लोक गायकों तथा आगत अतिथियों को माला व अंगवस्त्रम से सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन चंचल सिंह ने किया. संजीव शर्मा, उमेश सिंह, संजीत साह, राहुल गुप्ता, कृष्णा सिंह पहलवान, मुन्ना सिंह प्रयाग साह राम सरीखा पहलवान आदि गणमान्य लोग मौजूद थे.