तरैया

प्रखंड में सभी पीएससी एवं आंगनबाड़ी केंद्रों पर बुधवार से टीकाकरण कार्यक्रम का शुरुआत किया जाएगा। कोरोना वायरस के तेजी से बढ़ते संक्रमण के प्रसार को कम करने के लिए पिछले महीने से टीकाकरण कार्यक्रम को बंद किया गया था, लेकिन इसे लंबे समय तक रोका नहीं जा सकता है। रोकने से बच्चों के स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है। टीकाकरण करतें समय सोशल डिस्टेंस का पालन करना हैं ये जरूर ध्यान देना है कि बच्चे और टीकाकरण कर्मी किसी भी परिस्थिति में संक्रमण से सुरक्षित रहें।डॉ. श्री नाथ प्रसाद ने बताया कि टीकाकरण बंद होने से गरीब लोगों में कोरोना संकट के चलते समस्या पैदा हो गई है,जहां ये लोग सरकारी संस्थानों पर आश्रित हैं। कोरोना संकट में टीकाकरण कार्यक्रम को स्थगित करना उचित फैसला है, लेकिन लंबे समय तक रोकना बच्चों के स्वास्थ्य के लिए यह हितकारी नहीं होगा।जिसे बुधवार से जिले से आये निर्देश के बाद सुचारू रूप से चालू कर दिया जाएगा।